{"_id":"69ad74718d58d194a302bf31","slug":"schedule-for-admission-in-private-schools-released-declaration-of-seats-mandatory-till-17th-palwal-news-c-24-1-pal1006-122314-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: निजी स्कूलों में दाखिले का शेड्यूल जारी, सीटों की घोषणा 17 तक अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: निजी स्कूलों में दाखिले का शेड्यूल जारी, सीटों की घोषणा 17 तक अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन।
मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर अस्थायी शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार, निजी स्कूलों को 11 से 17 मार्च तक आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सीटों की घोषणा करनी होगी। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया 10 से 23 अप्रैल तक पूरी की जाएगी। वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों के दाखिले 30 अप्रैल से 5 मई तक होंगे।
निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। शिक्षा विभाग ने कहा कि यह प्रक्रिया शिक्षा के अधिकार अधिनियम आरटीई एक्ट, 2009 के तहत हो रही है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए तय प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाती हैं। अस्थायी शेड्यूल के अनुसार, 18 से 24 मार्च तक डीईईओ द्वारा स्कूलों की सत्यापन प्रक्रिया होगी, 25 से 30 मार्च तक वेरिफाइड स्कूल लिस्ट जारी की जाएगी। माता-पिता 31 मार्च से 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। 9 अप्रैल को लॉटरी रिजल्ट जारी और वैलिडेशन कमेटी द्वारा स्कूलों का अलॉटमेंट किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने कहा कि सभी स्कूलों और स्टेकहोल्डर्स को शेड्यूल का पालन करना अनिवार्य है और अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करनी चाहिए। यह कदम सभी बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Trending Videos