{"_id":"69f115252f88c7cd00042930","slug":"sex-determination-racket-busted-one-arrested-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111637-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात में बेटी बचाओ अभियान के बीच भ्रूण लिंग जांच के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मेवात और बागपत की संयुक्त टीम ने डिकॉय ऑपरेशन के जरिए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो पैसों के लालच में कानून का उल्लंघन कर रहा था। इस दौरान एक आरोपी को भी पकड़ा गया।
स्वास्थ्य विभाग को लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि दलालों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अवैध लिंग जांच के लिए दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। इसके बाद पीसीपीएनडीटी टीम ने योजना बनाकर 30 हजार रुपये के नोट तैयार किए और एक गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर बागपत के एक डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा।
जांच के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के 1000 रुपये में अल्ट्रासाउंड पर्ची काटी गई। अंदर मौजूद विपिन कुमार नामक व्यक्ति ने 20 हजार रुपये लेकर जांच की और गर्भ में लड़की होने की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि आरोपी न तो पंजीकृत चिकित्सक था और न ही उसे ऐसी जांच का अधिकार था।
संकेत मिलते ही टीम ने छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 20 हजार रुपये और रिसेप्शन से 1000 रुपये बरामद किए गए। सभी नोट चिह्नित थे, जिन्हें मौके पर सील किया गया।
कार्रवाई में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने उसी दिन 7 अन्य महिलाओं की जांच की थी। मौके पर मौजूद मशीन को सील कर दिया गया। डॉक्टर मनप्रीत का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos