{"_id":"6a440d7bddcf41c0c40bbcd9","slug":"the-districts-first-400-meter-synthetic-track-will-be-built-at-banchari-stadium-palwal-news-c-24-1-pal1005-125523-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बंचारी स्टेडियम में बनेगा जिले का पहला 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बंचारी स्टेडियम में बनेगा जिले का पहला 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9.68 करोड़ की परियोजना को मिली गति, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के ग्रामीण खिलाड़ियों को अब बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ मिलने जा रहा है। बंचारी गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 400 मीटर लंबा आधुनिक सिंथेटिक रनिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 9 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार और खेल विभाग ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। अभी तक जिले में सिंथेटिक ट्रैक जैसी अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अन्य जिलों या निजी प्रशिक्षण केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था।
खेल विभाग ने इस परियोजना की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी है। अधिकारियों के अनुसार स्टेडियम को आधुनिक स्वरूप देने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों में इस योजना को लेकर खासा उत्साह है। इसके साथ ही जिले में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए अन्य परियोजनाएं भी चल रही हैं। शहर के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का भी बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार हो रहा है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों से बातचीत
हम लंबे समय से बेहतर ट्रैक की मांग कर रहे थे। अब जब अपने ही जिले में सिंथेटिक ट्रैक बनने जा रहा है तो हमारी ट्रेनिंग का स्तर काफी सुधर जाएगा। पहले हमें अभ्यास के लिए दूर-दराज के जिलों में जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी।
- अंकित, एथलीट
यह हमारे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। हम लगातार कठिन परिस्थितियों में अभ्यास कर रहे थे, लेकिन अब आधुनिक ट्रैक मिलने से हमारी तैयारी और अधिक प्रोफेशनल हो जाएगी। इससे हमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
- सचिन, धावक
गांव में इस तरह की सुविधा मिलना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। अब हमें बाहर जाकर ट्रेनिंग नहीं करनी पड़ेगी। इससे हमारी स्पीड, स्टैमिना और तकनीक तीनों में सुधार होगा और हम बेहतर खिलाड़ी बन पाएंगे। इससे हमें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
- सत्यम, खिलाड़ी
सरकार के आदेशानुसार बंचारी स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण प्रस्तावित है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे जिले के खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर तक बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
- खुशवंत सिंह, जिला खेल अधिकारी, पलवल