सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The woman jumped into the canal due to stress.

Palwal News: तनाव की वजह से महिला ने नहर में लगाई थी छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The woman jumped into the canal due to stress.
विज्ञापन
पलवल। आगरा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान गांव अलावलपुर निवासी गीता (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार देर शाम गीता के नहर में छलांग लगाने की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयासों के बाद मंगलवार को महिला का शव नहर से बाहर निकाला गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गीता का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चांदहट थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच हर पहलू पर कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed