{"_id":"6a04dd5f729d3a9603012c19","slug":"two-women-missing-under-suspicious-circumstances-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112016-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सदर थाना क्षेत्र से दो महिलाओं के लापता होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहला मामला गांव रंगाला का है। गांव निवासी सौरभ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर जब वह घर पहुंचे तो पता चला कि पत्नी करिश्मा बिना बताए कहीं चली गई है। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। महिला का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद सौरभ सिंह ने खोरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वहीं, दूसरा मामला गांव जौरासी का सामने आया है। पीड़ित अनिल ने बताया कि वह भिवाड़ी में स्कूल बस चलाने का काम करता है। मंगलवार दोपहर में उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी रीता अपने इकलौते बेटे के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इसके बाद उसने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से संपर्क किया तथा मोबाइल फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी का मोबाइल बंद मिला। उसने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।