{"_id":"6a81f9d61015d3e99b0f0cc5","slug":"use-of-chinese-manjha-continues-despite-the-ban-palwal-news-c-24-1-pal1009-127077-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल, घायल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल, घायल हो रहे लोग
विज्ञापन
दुकानों पर कार्रवाई करते एसडीएम भूपेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला प्रशासन की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा था कि शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा उपलब्ध नहीं है और इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, 15 अगस्त को जिला नागरिक अस्पताल में चाइनीज मांझे से घायल होकर करीब 12 लोग उपचार के लिए पहुंचे, जिससे प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
अस्पताल पहुंचे घायलों में किसी के हाथ तो किसी की कान सहित शरीर के अन्य हिस्से मांझे से कटे थे। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से स्पष्ट है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।
चाइनीज मांझे की 105 चरखियां जब्त
शनिवार को एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुप्ता गंज मार्केट में विशेष छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच की। जांच के दौरान कुछ दुकानदारों के पास प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला। टीम ने मौके से कुल 105 चरखियां चाइनीज मांझे की बरामद कर जब्त कर लीं। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और भंडारण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण अथवा उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से प्रतिबंधित मांझा नहीं बेचने की अपील की। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि शहर के अन्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में भी जांच एवं छापेमारी अभियान जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
इससे पहले 14 अगस्त को गर्दन में लिपटे चाइनिज मांझे को हटाने के दौरान एक युवक की हथेली कट गई थी। 12 अगस्त को उपमंडल होडल में एक दुकानदार चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया था। वहीं, करीब एक माह पहले हथीन में 10 वर्षीय बच्चे की गर्दन पर चाइनीज मांझे से कट लग गया था।