{"_id":"69f11c0bc0e4a97c5806c269","slug":"womans-body-found-tied-to-a-stone-in-a-well-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111650-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कुएं में पत्थर से बंधा मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कुएं में पत्थर से बंधा मिला महिला का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के गांव बझेड़ा के बीहड़ जंगलों में मंगलवार को एक महिला का शव पुराने कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव को पानी में ऊपर आने से रोकने के लिए भारी पत्थर से बांधकर कुएं में डाला गया था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
जानकारी के अनुसार जंगल से गुजर रहे राहगीरों को कुएं से तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। अंदर झांकने पर महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव पत्थर से बंधा हुआ था, जिससे मामला साधारण हादसा न होकर सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
Trending Videos