{"_id":"6a7e2732800850ba440a2beb","slug":"100-letters-from-children-in-panchkula-will-reach-the-soldiers-today-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24489-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला के बच्चों के 100 पत्र आज पहुंचेंगे जवानों तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला के बच्चों के 100 पत्र आज पहुंचेंगे जवानों तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1587 विद्यार्थियों की भावनाओं में से चुने गए 100 श्रेष्ठ पत्र, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एयरफोर्स और सेना के जवानों को होंगे भेंट
जिले के 275 स्कूलों के बच्चों ने पत्रों में व्यक्त किया सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता, सभी चयनित पत्र सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना से लिखे गए पंचकूला के बच्चों के 100 श्रेष्ठ पत्र अब सीधे जवानों तक पहुंचेंगे। जिले के 275 विद्यालयों के 1587 विद्यार्थियों ने पत्र लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इनमें से कई चरणों की छंटनी के बाद चुने गए 100 श्रेष्ठ पत्र शुक्रवार को आईटीबीपी, सीआरपीएफ, चंडीमंदिर एयरफोर्स स्टेशन और सेना के जवानों को भेंट किए जाएंगे। इन पत्रों के जरिए बच्चों के जज्बात और देशभक्ति का संदेश सैनिकों तक पहुंचेगा।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के योगदान से जोड़ना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था। विशेष बात यह है कि चयनित सभी 100 पत्र सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिखे हैं। बच्चों ने अपने पत्रों में सैनिकों के प्रति सम्मान, आभार और देशभक्ति की भावनाओं को शब्द दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, क्लस्टर स्तर पर कक्षा तीन से पांच तक के 1587 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से 580 विद्यार्थियों की प्रविष्टियों का चयन खंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसके बाद खंड और जिला स्तर पर हुई छंटनी में 100 श्रेष्ठ पत्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन
चयनित पत्रों को जवानों तक भेजने से पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक जोगिंदर लाठर, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा, जिला एफएलएन समन्वयक एवं निपुण के जिला नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी संजू शर्मा सहित जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य अनिरुद्ध, लता, अंजलि, गीतिका और सुनील मौजूद रहे। कमेटी ने चयनित 100 पत्रों को जवानों तक पहुंचाने के लिए रवाना किया।