{"_id":"6a7e84110a927230230a17ef","slug":"panchkula-man-entered-house-posing-as-son-friend-stole-gold-worth-10-lakh-police-arrested-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: बेटे का दोस्त बन घर में घुसा, 10 लाख का सोना किया चोरी; पुलिस ने टिहरी गढ़वाल से किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panchkula: बेटे का दोस्त बन घर में घुसा, 10 लाख का सोना किया चोरी; पुलिस ने टिहरी गढ़वाल से किया गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 08:27 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:27 AM IST
सार
आरोपी ने महिला को खुद को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उसके बेटे का दोस्त बताया और शादी के लिए सोने की चूड़ियों के डिजाइन देखने का बहाना बनाया। इसी दाैरान महिला के रसोई में जाते ही आरोपी ने अलमारी और स्टोर से सोने की चूड़ियां चोरी कर लीं और फरार हो गया।
विज्ञापन
सोना चोरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-4 में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले बेटे का दोस्त बनकर एक महिला के घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपये का सोना चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच-1 ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने शादी के लिए डिजाइन देखने के बहाने महिला से सोने की चूड़ियां मांगी थीं और मौका मिलते ही छह चूड़ियां लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोना और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।
आरोपी की पहचान कैथल निवासी राजेश कुमार उर्फ रिंकू (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई छह चूड़ियों में से तीन चूड़ियां बरामद कर ली हैं। बाकी तीन चूड़ियों को आरोपी ने गलाकर सोने की डली बना दी थी, जिसे भी बरामद कर लिया गया है। बरामद सोने की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई वरना कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

शादी का हवाला देकर जीता भरोसा
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी एक महिला ने छह अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति उनके घर आया और खुद को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उनके बेटे विकास का दोस्त बताया।
आरोपी ने कहा कि उसकी शादी होने वाली है और उसे सोने की चूड़ियों के डिजाइन देखने हैं। उसकी बातों में आकर महिला ने उसे चूड़ियां दिखा दीं। इसी दौरान महिला किसी काम से रसोई में चली गई। आरोप है कि महिला के रसोई में जाते ही आरोपी ने अलमारी और स्टोर से सोने की चूड़ियां चोरी कर लीं और फरार हो गया। बाद में चूड़ियां गायब मिलने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया था।
उत्तराखंड में छिपा था आरोपी
पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान चोरी का सोना बरामद किया गया। अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आगे की पूछताछ की गई।
पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह इसी तरह की अन्य वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लोगों के पारिवारिक संबंधों और व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल कर उनका विश्वास जीतता था। इस मामले में भी उसने विदेश में रहने वाले बेटे का दोस्त होने का झांसा देकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस की सलाह
अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें
रिश्तेदार या परिचित बताने वाले की पहचान सत्यापित करें
विदेश में रहने वाले परिजन का नाम लेने पर भी पुष्टि करें
घर में कीमती सामान दिखाने से पहले सावधानी बरतें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें