{"_id":"69bdabe024ada6bd4d074d8d","slug":"11-new-boards-established-for-the-welfare-of-backward-classes-panchkula-news-c-16-1-knl1001-975704-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण के लिए 11 नए बोर्ड स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण के लिए 11 नए बोर्ड स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पिछड़ी श्रेणियों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए 11 नए बोर्ड स्थापित किए हैं। इसकी घोषणा पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मलकीत सिंह थिंद ने की। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के सहयोग से पहले ही कई कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं और अब नए बोर्डों की स्थापना से इन प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।
बैठक के दौरान बैकफिंको के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्व-रोजगार के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
चेयरमैन थिंद ने बोर्डों के सदस्यों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी पात्र व्यक्ति को पिछड़ी श्रेणी का प्रमाणपत्र बनवाने में कोई कठिनाई आती है तो उसे तुरंत संबंधित जिला अधिकारी के ध्यान में लाया जाए ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नए बोर्डों में कंबोज कल्याण बोर्ड, पंजाब राज्य मुस्लिम भलाई बोर्ड, सैनी भलाई बोर्ड, वैरागी भलाई बोर्ड, गुर्जर भलाई बोर्ड, स्वर्णकार भलाई बोर्ड, सैन समाज भलाई बोर्ड, मसीह भलाई बोर्ड, रामगढ़िया भलाई बोर्ड व कनोजिया भलाई बोर्ड शामिल हैं।
Trending Videos