सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   75 buses were deployed for the Kurukshetra rally, disrupting bus services in Panchkula.

Panchkula News: कुरुक्षेत्र रैली में जुटीं 75 बसें, पंचकूला में ठप हुई रोडवेज सेवाएं

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
75 buses were deployed for the Kurukshetra rally, disrupting bus services in Panchkula.
विज्ञापन
लॉन्ग रूट से लोकल रूट तक बाधित, बस स्टैंड पर यात्रियों की लगी भीड़
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री की रैली के चलते शनिवार को पंचकूला रोडवेज डिपो की बस सेवाओं पर असर देखा गया। करीब 75 बसें रैली ड्यूटी में लगने के कारण जिले के कई लॉन्ग और लोकल रूट प्रभावित रहे। बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों को बस नहीं मिलने के कारण निजी वाहनों और ऑटो-केब का सहारा लेना पड़ा।
खासकर मोरनी और आसपास के पहाड़ी इलाकों से आने-जाने वाले स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दैनिक यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रैली में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के कारण डिपो की नियमित सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहीं। रैली समाप्त होने के बाद बसें वापस लौटाई जाएंगी और सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून, नारायणगढ़, रायपुररानी, शहजादपुर, साहा, लुधियाना, बटाला, अमृतसर, सहतलाई, तलवाड़ा, कालका, पिंजौर और मोरनी हिल्स सहित अनेक रूटों पर बस सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed