सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Tehsildar of Raipur Rani has been arrested in connection with the illegal registration of 17 acres of land.

Panchkula News: 17 एकड़ जमीन की अवैध रजिस्ट्री में रायपुररानी का तहसीलदार गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Tehsildar of Raipur Rani has been arrested in connection with the illegal registration of 17 acres of land.
आरोपी को ले जाती एसीबी की टीम
विज्ञापन
एसडीएम की अनुमति के बिना स्टे हटाकर करवाई गई थी रजिस्ट्री, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पर्ल ग्रुप से जुड़ी 17 एकड़ जमीन पर लगे स्टे को अवैध रूप से हटाकर रजिस्ट्री कराने के मामले में स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रायपुररानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात मामला दर्ज करने के बाद शनिवार सुबह चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तारी की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ने बिना एसडीएम की अनुमति के शाहपुर गांव स्थित 18 एकड़ जमीन से स्टे हटाकर 16 अक्टूबर 2025 को उसकी रजिस्ट्री करवा दी थी। यह जमीन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत स्टे में थी और जब्तशुदा संपत्ति मानी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने तहसीलदार के आवास पर करीब पांच घंटे तक कार्रवाई की। इस दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज, चेक, नकदी और कई अहम रिकॉर्ड बरामद किए गए।
रिमांड के दौरान यह जांच की जाएगी कि स्टे हटाने और रजिस्ट्री कराने में कौन-कौन से प्रशासनिक और निजी लोग शामिल थे और क्या किसी प्रकार का लाभ लिया गया। एसीबी यह भी पता लगाएगी कि जिन लोगों के नाम जमीन की रजिस्ट्री हुई उनका प्रशासनिक अधिकारियों से कोई संबंध है या नहीं। तहसील के कर्मचारियों से भी पूछताछ की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार वर्ष 2025 में यह रजिस्ट्री पंजाब निवासी महिला ने नवीन नामक व्यक्ति के नाम करवाई थी। इस मामले की शिकायत सबसे पहले पर्ल ग्रुप के डायरेक्टर ने की थी इसके बाद पर्ल इन्वेस्टर्स वेलफेयर ट्रस्ट और पंचकूला एसडीएम ने भी सरकार की एजेंसियों को शिकायत भेजी थी। दिसंबर में सीबीआई को दी शिकायत में भी जमीन की अवैध बिक्री और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed