सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions were given to carry out cleaning and road improvements in Kundhi village and Sector-20.

Panchkula News: गांव कुंडी और सेक्टर-20 में सफाई व सड़क का सुधार करने के दिए निर्देश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Instructions were given to carry out cleaning and road improvements in Kundhi village and Sector-20.
विज्ञापन
गंदगी और टूटी सड़कें देख संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश, काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने गांव कुंडी का दौरा कर मौके पर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव कुंडी और सेक्टर-20 में साफ-सफाई, सड़कों और चौकों की बदहाल स्थिति देखी। लोगों ने आयुक्त को सफाई व्यवस्था की खराबी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से अवगत कराया।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर-20 में सफाई व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए। साथ ही प्रमुख चौकों का सौंदर्यीकरण और टूटी सड़कों की मरम्मत का काम बिना देरी शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजिंदर कौर (कुंडी) और नवनीत लुबाना भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को आयुक्त के सामने रखा और जल्द समाधान की मांग की। दौरे के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही गांव कुंडी और सेक्टर-20 में सफाई और बुनियादी सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed