{"_id":"69e147dedcb0deaf7e0f2f44","slug":"a-dilapidated-community-center-broken-roads-and-filth-make-ward-3s-development-claims-fall-flat-panchkula-news-c-87-1-pan1001-135381-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बदहाल कम्युनिटी सेंटर, टूटी सड़कें और गंदगी, वार्ड-3 में विकास के दावे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बदहाल कम्युनिटी सेंटर, टूटी सड़कें और गंदगी, वार्ड-3 में विकास के दावे फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7 में जर्जर सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-8 में सड़कें खस्ताहाल
अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था बनी बड़ी समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर-3 (सेक्टर-7 और 8) की जमीनी हकीकत दावों से कोसों दूर है। विकास की चमक-धमक वाली फाइलों के इतर यहां के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आलम यह है कि कहीं अतिक्रमण का जाल बिछा है तो कहीं सड़कें वजूद खो चुकी हैं।
सेक्टर-7 का कम्युनिटी सेंटर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वहीं सेक्टर-8 में एक भी कम्युनिटी सेंटर नहीं है। इसके अलावा सेक्टर-7 में बनाया गया सुविधा केंद्र आजतक खुल नहीं पाया। यह सेंटर अभी एचएसवीपी से नगर निगम के पास कागजों में ट्रांसफर हुआ है।
जर्जर सामुदायिक केंद्र और बदबूदार नाला
सेक्टर-7 निवासी बेनू राव ने बताया कि सामुदायिक केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। रखरखाव के अभाव में भवन की हालत खस्ता हो चुकी है। इस कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को दूसरे सेक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है। सेक्टर के साथ गंदा नाला इलाके में बीमारी और दुर्गंध का केंद्र बना हुआ है। पिछले एक दशक से स्थानीय लोग इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
सेक्टर-8 टूटी सड़कें और अतिक्रमण की मार
सेक्टर-8 निवासी प्रणीत शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्केट के पीछे वाली सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। गहरे गड्ढों के कारण यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसके अलावा पूरे सेक्टर में अतिक्रमण ने पैर पसार रखे हैं, जिससे पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। सफाई कर्मचारी 17 से 18 हैं लेकिन वर्ष में मात्र होली और दीपावली पर ही दिखते हैं।
रेहड़ी फड़ी वालों का कब्जा
सेक्टर-8 निवासी आरपी मल्होत्रा ने बताया कि वार्ड नंबर तीन के सेक्टर 7 में सुरक्षा व्यवस्था जीरो है। यह वार्ड तीन सड़कों को कनेक्ट करता है लेकिन एक छोर पर ग्रिल नहीं लगी है। इसकी अरसे से लोग मांग कर रहे हैं। सेक्टर-8 में वेंडिंग जोन कम कब्जा ज्यादा हो गया है। इस समस्या के समाधान के लिए पंचकूला के डीसी ने वेंडर्स और रेहड़ी फड़ी वालों के रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए थे लेकिन नगर निगम ने नहीं कराया। इसके अलावा सेक्टर में जब भी कम्युनिटी सेंटर बने उसमें एक हजार फीट का एक सोशल सेंटर बनाया जाए। जिसकी बागडोर आरडब्ल्यूए के हाथों में दी जाए।
सफाई व्यवस्था ध्वस्त, नाम के रह गए सफाईकर्मी
सेक्टर-8 निवासी रजनीश कंसल ने बताया कि 21 मार्च को नगर निगम कमिश्नर ने सेक्टर के अंदर दौरा किया था लेकिन सफाई व्यवस्था आज भी जीरो है। इलाके में सफाईकर्मी झाड़ू लगाने तक नहीं आते। कचरे के ढेर और गंदगी की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बना है। ग्रीन वेस्ट कई दिनों तक सड़कों पर पड़ा रहता है। उसको नगर निगम की टीम उठाती ही नहीं है।
वार्ड-3 एक नजर में:
क्षेत्र : पंचकूला सेक्टर-7 और 8।
कुल मतदाता- 9592।
मुख्य मुद्दे : कम्युनिटी सेंटर, बदहाल सड़कें, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X