सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No Bus Stand in Ramgarh; Passengers Forced to Wait Under the Open Sky

Panchkula News: रामगढ़ में बस स्टैंड नहीं, खुले आसमान तले इंतजार को मजबूर यात्री

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
No Bus Stand in Ramgarh; Passengers Forced to Wait Under the Open Sky
विज्ञापन
धूप-बरसात में परेशानी, पानी-शौचालय तक नहीं; बड़े बस अड्डे की उठी मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। रामगढ़ कस्बे में बस स्टैंड न होने से यात्री खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। धूप-बरसात में परेशानी झेल रहे लोगों ने पानी और शौचालय जैसी मूल सुविधाओं के अभाव के बीच बड़े बस अड्डे की मांग उठाई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित पंचकूला जिले के सबसे बड़े कस्बों में शामिल रामगढ़ से हर रोज हजारों लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन यहां बस स्टैंड की सुविधा नहीं है। यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ से डेराबस्सी, अंबाला, दिल्ली, हिसार, नाहन, देहरादून, यमुनानगर, शिमला और अमृतसर सहित कई शहरों के लिए बसें मिलती हैं। घग्गर पार के 8-10 सेक्टरों के लोग भी इसी स्थान पर निर्भर हैं। बावजूद इसके यहां न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को कई बार बस स्टैंड निर्माण की मांग भेजी गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उनका मानना है कि बड़े स्तर का बस अड्डा बनने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और सड़क पर बसों के खड़े होने से होने वाले हादसों का खतरा भी कम होगा।
समाजसेवी राजेश शर्मा ने सरकार से जल्द बस स्टैंड निर्माण की मांग की है। हैप्पी सैनी और बलजिंद्र सिंह सैनी ने कहा कि बस स्टैंड बनने से यात्रियों को बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

जमीन पर टिका दारोमदार
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महाप्रबंधक सुखदेव सिंह ने बताया कि बस अड्डा बनाने के लिए नगर निगम से जमीन मांगी गई है। लोक निर्माण विभाग के जेई तरुण शर्मा ने कहा कि जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed