सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A gas cylinder explosion in Maheshpur late at night caused a stir, a major accident was averted.

Panchkula News: महेशपुर में देर रात गैस सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A gas cylinder explosion in Maheshpur late at night caused a stir, a major accident was averted.
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 के महेशपुर में शनिवार देर रात एक कमरे में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे में रखा फ्रिज, मोबाइल फोन, बेड-बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। मकान में रहने वाले सभी लोग छत पर सो रहे थे, जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। महेशपुर निवासी राम देवी ने बताया कि उनके परिवार के लोग छत पर सो रहे थे और वह कमरे के साथ पड़ी खाली जगह पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी घबराकर बाहर निकल आए। आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य और अन्य लोग नीचे पहुंचे तो देखा कि कमरे में रखा गैस सिलिंडर फटा हुआ था और कमरे का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। कमरे की दीवार में दरार आ गई। धमाके के कारण कमरे में रखा फ्रिज, मोबाइल फोन, बेड, बिस्तर तथा अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-19 मई को आया था सिलिंडर
राम देवी ने बताया कि संबंधित गैस सिलिंडर 19 मई को बुकिंग के माध्यम से मंगवाया गया था। उनके अनुसार सिलिंडर सामान्य रूप से कमरे में रखा हुआ था और घटना से पहले किसी प्रकार का गैस रिसाव या अन्य तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं थी। जिस मकान में यह हादसा हुआ, उसमें कई लोग किराये पर रहते हैं। यदि घटना के समय कोई व्यक्ति कमरे में मौजूद होता तो गंभीर नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed