सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A man from Zirakpur has been arrested in a land fraud case.

Panchkula News: जमीन जालसाजी मामले में जीरकपुर निवासी व्यक्ति गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A man from Zirakpur has been arrested in a land fraud case.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पंचकूला। बारवाला स्थित जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में पंचकूला की आर्थिक अपराध शाखा ने जीरकपुर निवासी आशीष चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है।
शिकायतकर्ता दवेश बंसल और रितेश बंसल, निवासी सेक्टर-20 पंचकूला, ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके पिता रमेश्वर दास बंसल की मृत्यु 17 नवंबर 2024 को हुई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी बारवाला स्थित 15 कनाल 2 मरला पैतृक जमीन से जुड़े फर्जी एग्रीमेंट टू सेल तैयार कर संपत्ति हड़पने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार अलग-अलग तारीखों में फर्जी स्टांप पेपरों पर दस्तावेज बनाए गए और उन्हें नोटरी से सत्यापित कराया गया। आरोप है कि इन दस्तावेजों में मृतक के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं के भी जाली हस्ताक्षर किए गए और झूठा भुगतान दर्शाया गया, जबकि वास्तव में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई।
जांच में सामने आया कि राजनिश कुमार, अजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, नरेश भट्ट, अमरीक सिंह, दीपक भट्ट सहित अन्य लोग भी इस साजिश में शामिल थे। एसीपी की रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दी गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी।
गिरफ्तार आरोपी आशीष चौधरी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस स्टांप विक्रेताओं और नोटरी की भूमिका की भी जांच कर रही है, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed