सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Khadi fair had colorful stalls, but customers were nowhere to be seen.

Panchkula News: खादी मेले में रंग-बिरंगे स्टॉल, पर ग्राहक नदारद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The Khadi fair had colorful stalls, but customers were nowhere to be seen.
विज्ञापन
पीएमईजीपी प्रदर्शनी में बिक्री ठप, दुकानदार मायूस
Trending Videos

पिछले साल मुनाफा, इस बार प्रचार की कमी ने बिगाड़ा खेल

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 दशहरा ग्राउंड में आयोजित पीएमईजीपी खादी प्रदर्शनी देखने में भले ही आकर्षक और रंगीन नजर आ रही हो, लेकिन इसके भीतर बैठे दुकानदारों की चिंता साफ झलक रही है। देशभर से आए प्रीमियम खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों से सजे स्टॉलों के बावजूद ग्राहकों की भारी कमी के चलते कारोबार लगभग ठप पड़ा है।

स्टॉल संचालकों का कहना है कि पिछले वर्ष इसी खादी मेले में अच्छी-खासी बिक्री हुई थी, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल उलट हैं। दिनभर इंतजार के बावजूद ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदारों को निराशा हाथ लग रही है। कई व्यापारियों ने मेले के कमजोर प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं की कमी को इस स्थिति का मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का दावा है कि प्रदर्शनी में देश के 13 राज्यों से आए खादी वस्त्र, जैकेट, हर्बल उत्पाद, खाद्य सामग्री और हस्तशिल्प से जुड़ी 85 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं, जिनमें उपभोक्ताओं के लिए भरपूर विकल्प मौजूद हैं। आयोग ने आमजन से खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीद कर स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सहयोग देने की अपील की है।

कुरुक्षेत्र से आए रईस अहमद, हिसार के सुरेंद्र, पिंजौर के अरुण कुमार और जालंधर के सुरेंद्र मोहन समेत अन्य स्टॉल संचालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ेगी और उनका कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

कोट
इस बार खादी मेले में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं आ रही है। ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए मेले की अवधि दो दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले मेला 8 फरवरी तक था, अब इसे 10 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पाद पूरी तरह शुद्ध और किफायती हैं।
- सुखविंदर सिंह, मार्केटिंग एक्सपर्ट, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed