सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The farmers' union submitted a memorandum to the ADC.

Panchkula News: किसान यूनियन ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The farmers' union submitted a memorandum to the ADC.
विज्ञापन
धान खरीद घोटाले की सीबीआई जांच व दवाइयों की एमआरपी तय करने की मांग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला प्रशासन के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रदेश में धान खरीद सीजन 2025-26 में कथित बड़े घोटाले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की।
यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह नयागांव ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 4,83,897 किसानों द्वारा 28,80,192 एकड़ धान की फसल दर्ज की गई, जबकि कृषि विभाग ने केवल 30,16,285 एकड़ को वैध माना। इससे 1,36,116 एकड़ जमीन संदिग्ध श्रेणी में आई, जो बड़े घोटाले का संकेत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि राज्य की खरीद एजेंसियों, मंडी प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी पंजीकरण, ओवर-रिपोर्टिंग और फसल की गलत एंट्री की गई। यूनियन ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने पर जोर दिया।
इसके अलावा संगठन ने नशे पर रोक की दिशा में दवाइयों की अधिकतम बिक्री कीमत 2 रुपये तय करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि कई कंपनियां साधारण दवाइयों पर 200 रुपये तक एमआरपी लगाकर बेच रही हैं, जिससे अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है और गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
यूनियन ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने, सरकारी स्कूल मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed