सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strict stance on negligence in sanitation, municipal commissioner issues instructions for timely completion of work.

Panchkula News: स्वच्छता में लापरवाही पर सख्त रुख, निगम आयुक्त समयबद्ध काम के निर्देश

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Strict stance on negligence in sanitation, municipal commissioner issues instructions for timely completion of work.
विज्ञापन
आयुक्त विनय कुमार ने एमआरएफ सेंटर, ट्रांसफर स्टेशन और एस्पिरेशनल टॉयलेट का किया निरीक्षण
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला शहर को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल सिटी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने अलीपुर स्थित एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी), झूरीवाला ट्रांसफर स्टेशन (डंपिंग ग्राउंड) और सेक्टर-26 स्थित एस्पिरेशनल टॉयलेट का फील्ड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने स्वच्छता में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए समयबद्ध काम के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अलीपुर एमआरएफ सेंटर की मौजूदा स्थिति, निर्माण प्रगति और उपयोगिता की समीक्षा की। उन्होंने एमआरएफ सेंटर तक पहुंच मार्ग का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही झूरीवाला ट्रांसफर स्टेशन को अलीपुर एमआरएफ सेंटर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि झूरीवाला क्षेत्र से खुले कचरे की समस्या समाप्त होने से शहर के ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि अलीपुर एमआरएफ सेंटर पंचकूला के कचरा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक सार्वजनिक शौचालय जल्द जनता को समर्पित हों
इसके बाद आयुक्त विनय कुमार ने सेक्टर-26 स्थित एस्पिरेशनल टॉयलेट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता, प्रगति, सोलर पावर, स्वच्छता व्यवस्था और दिव्यांग-अनुकूल सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। आयुक्त ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र पूरा कर यह आधुनिक सार्वजनिक शौचालय जनता के लिए जल्द उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एस्पिरेशनल टॉयलेट स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की स्वच्छता छवि को सशक्त करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। निर्माण में गुणवत्ता और रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड एक सप्ताह में पूरी तरह साफ हो
फील्ड निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने झूरीवाला ट्रांसफर स्टेशन का दोबारा जायजा लिया। कचरे के ढेर काफी हद तक साफ मिलने के बावजूद उन्होंने शेष कचरे को लेकर नाराजगी जताई और एक सप्ताह के भीतर पूरे क्षेत्र को पूरी तरह साफ करने के निर्देश दिए।
साथ ही भविष्य में कचरा फैलाव रोकने के लिए डंपिंग ग्राउंड की फेंसिंग लगाने करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि पंचकूला को स्वच्छ और मॉडल शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed