सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ACB Arrests Sub-Inspector Jora Singh

Panchkula News: एसीबी ने सब इंस्पेक्टर जोरा सिंह को किया गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
ACB Arrests Sub-Inspector Jora Singh
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

पंचकूला। रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पंचकूला ने सब-इंस्पेक्टर जोरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता नितिन निवासी ढकोली, मोहाली ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसका परिचित राहुल एक मामले में सेक्टर-12 स्थित ईओ विंग पुलिस की हिरासत में था। इसी दौरान पारस नाम के व्यक्ति ने संपर्क कर बताया कि जांच अधिकारी जोरा सिंह 7 लाख रुपये लेकर मामले को हल्का कर सकता है। शिकायत के अनुसार पारस ने नितिन की राहुल से भी बात करवाई जिसने पैसे का इंतजाम करने को कहा। आरोप है कि पारस लगातार फोन कर दबाव बनाता रहा और किस्तों में पैसे देने की बात कही गई। नितिन ने पहले 50 हजार रुपये पारस को दिए जिसके बाद उससे और रकम की मांग की गई। नितिन ने बताया कि उसे दोबारा 75 हजार रुपये लेकर बुलाया गया जिसके बाद उसने रिश्वत देने से इन्कार करते हुए एसीबी से संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग भी होने की बात कही है। एसीबी ने पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की और आगे की जांच जारी है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed