सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Ready to Boost Enrollment in Government Schools; Targets 10% Growth for the Third Consecutive Time

Panchkula News: सरकारी स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने को पंचकूला तैयार, तीसरी बार 10% वृद्धि का लक्ष्य

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Ready to Boost Enrollment in Government Schools; Targets 10% Growth for the Third Consecutive Time
विज्ञापन
डीपीआईयू बैठक में बनी रणनीति, डोर-टू-डोर अभियान व साप्ताहिक समीक्षा पर जोर
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला में राजकीय विद्यालयों में लगातार तीसरे सत्र में एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (डीपीआईयू) की बैठक में इस बार 10 प्रतिशत एनरोलमेंट वृद्धि का लक्ष्य तय करते हुए डोर-टू-डोर अभियान और साप्ताहिक समीक्षा की रणनीति बनाई गई।
जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला एफएलएन समन्वयक एवं एनरोलमेंट ड्राइव के नोडल अधिकारी असिंद्र कुमार ने पीपीटी के माध्यम से पिछले तीन वर्षों की प्रगति प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, सामुदायिक सहयोग और स्मार्ट क्लासरूम जैसी व्यवस्थाओं को भी प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत निपुण विद्यार्थियों की माताओं को 2100 रुपये देने का प्रावधान भी अभिभावकों को आकर्षित करेगा। एनरोलमेंट की प्रगति पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर विशेष ट्रैकर और डैशबोर्ड तैयार किया गया है तथा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन, ट्रांजिशन और ठहराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्या, जिला परियोजना समन्वयक जोगिंदर लाठर, उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा और नरोत्तम शर्मा सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed