सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crackdown on Stunt Performers: DCP Personally Chases Down and Seizes Vehicles

Panchkula News: स्टंटबाजों पर शिकंजा, डीसीपी ने खुद पीछा कर पकड़ी गाड़ियां

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Stunt Performers: DCP Personally Chases Down and Seizes Vehicles
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 54 हजार से अधिक का चालान, दोनों वाहन इंपाउंड
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने खुद पीछा कर दो गाड़ियों को पकड़ लिया। दोनों वाहनों पर 54 हजार रुपये से अधिक का चालान कर उन्हें इंपाउंड कर दिया गया।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे कमांड अस्पताल के सामने डीसीपी की नजर एक बीएमडब्ल्यू और स्विफ्ट कार पर पड़ी, जिनके चालक खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे। रुकने का इशारा करने पर दोनों चालक मौके से भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने अपने चालक के साथ गाड़ियों का पीछा किया और आगे रास्ता रोककर दोनों को पकड़ लिया। मौके पर सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार और सेक्टर-7 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को बुलाया गया।
पुलिस ने बीएमडब्ल्यू का 27 हजार और स्विफ्ट का 27,500 रुपये का चालान किया। साथ ही दोनों वाहनों को इंपाउंड कर सेक्टर-7 थाने में खड़ा करवा दिया गया।
डीसीपी ने कहा कि स्टंटबाजी बहादुरी नहीं, बल्कि लापरवाही है जो दूसरों की जान को खतरे में डालती है। उन्होंने युवाओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अभिभावकों से बच्चों को जिम्मेदारी से वाहन देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed