{"_id":"69d6b4e685607d529f0a52d2","slug":"cold-intensifies-due-to-torrential-rains-threat-of-damage-looms-over-standing-crops-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-135081-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड, तैयार फसलों पर मंडराया नुकसान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड, तैयार फसलों पर मंडराया नुकसान का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी क्षेत्र में बदला मौसम, गेहूं की फसल झुकने की आशंका; मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र में लगातार बारिश और मंगलवार रात हुई मूसलाधार वर्षा के बाद मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई है। इस बदलाव के चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं खेतों में तैयार खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं।
क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं तेज बारिश और हवाओं के चलते कई स्थानों पर गेहूं की फसल झुकने की आशंका जताई जा रही है।
किसानों का कहना है कि इस समय उनकी फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है, ऐसे में लगातार बारिश उनके लिए बड़ा खतरा बन गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसलों को नुकसान होने की स्थिति में गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
Trending Videos