सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Disorder Exposed at Civil Hospital's De-addiction Centre

Panchkula News: सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में अव्यवस्थाएं उजागर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Disorder Exposed at Civil Hospital's De-addiction Centre
विज्ञापन
सीजेएम के औचक निरीक्षण में दिखी खामियां
Trending Videos

साफ-सफाई और शौचालय व्यवस्था पर नाराजगी, तुरंत सुधार के निर्देश
बीड घग्गर स्कूल के विधिक क्लीनिक का भी लिया जायजा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं सामने आईं। सीजेएम अजय कुमार घनघस ने साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति पर असंतोष जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए। साथ ही बीड घग्गर स्थित स्कूल में चल रहे विधिक सहायता क्लीनिक के संचालन को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सह सचिव एवं सीजेएम अजय कुमार घनघस ने नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों की जांच की और इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने वॉशरूम और शौचालयों की खराब स्थिति की शिकायत की। सामने आया कि महिला वॉशरूम का उपयोग भी सभी मरीज कर रहे हैं, जिससे दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम ने कमरों, फर्श और शौचालयों की साफ-सफाई में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही शौचालयों की मरम्मत के लंबित कार्य को जल्द पूरा करने और मरीजों को नियमित रूप से साफ चादरें व बिस्तर उपलब्ध कराने को कहा।

विधिक सहायता क्लीनिक का भी किया निरीक्षण
इसके बाद सीजेएम ने गांव बीड घग्गर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संचालित विधिक सहायता क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य नीलम को निर्देश दिए कि पैरा लीगल वालंटियर्स और पैनल अधिवक्ताओं की उपस्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाए। उन्होंने क्लीनिक के प्रभावी संचालन के लिए समर्पित कमरा, कुर्सियां और मेज जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर समिति को गांव में मुनादी कर क्लीनिक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा, ताकि अधिक लोग मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed