{"_id":"69d41957ccd3c897f60f6cfd","slug":"asha-workers-stage-protest-at-dc-office-submit-memorandum-panchkula-news-c-87-1-pan1010-134984-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आशा वर्कर्स का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आशा वर्कर्स का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने व स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की मांग, पूरी न होने पर 9 मई को आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 9 मई को अटेली मंडी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला नेता मीना ने की जबकि संचालन परमशीला ने किया। सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने कहा कि आशा वर्कर्स लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
आशा वर्कर्स ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों से लोगों में डर का माहौल है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्पष्टता नहीं दी गई। साथ ही झूठे वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के दबाव को भी गंभीर मुद्दा बताया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयों और मशीनरी की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आयुष्मान योजना को निजी स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ावा देने वाला बताते हुए उन्होंने इसमें सुधार की मांग उठाई।
आशा वर्कर्स ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, मानदेय बढ़ाने, बकाया भुगतान जारी करने और मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर रणधीर सिंह, वेद प्रकाश, रक्षा, पुष्पा, नीलम, सीमा और कर्मजीत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos