सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused in Heroin Smuggling Case Sentenced to Five-Day Police Remand

Panchkula News: हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused in Heroin Smuggling Case Sentenced to Five-Day Police Remand
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी युवक को 3 किलो हेरोइन और 14 लाख रुपये नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करनी थी। रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-20 क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करने आने वाला है। इस पर टीम ने श्मशानघाट के पास नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी बरामद हुई। आरोपी की पहचान लवजोत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed