सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Advisory: Advised to avoid the sun during the afternoon.

एडवाइजरी : दोपहर में धूप से बचने की सलाह

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Advisory: Advised to avoid the sun during the afternoon.
विज्ञापन
पंचकूला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिला पंचकूला में हीट वेव (लू) चलने की संभावना को देखते हुए उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट सतपाल शर्मा ने जनहित में एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो। उन्होंने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। बाहर जाते समय छाता, टोपी, गमछा या सिर ढकने वाली वस्तुओं का प्रयोग करें तथा हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।

उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। भारी और तला-भुना भोजन खाने से बचें तथा ओआरएस, लस्सी, छाछ और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को समय-समय पर छांव में आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर जाएं और पानी या ओआरएस का सेवन करें। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने पशु-पक्षियों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों से अपील की कि घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्हें गर्म सतहों, जैसे तारकोल की सड़क या गर्म रेत, पर न घुमाएं और किसी भी स्थिति में वाहन के अंदर न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed