{"_id":"6a0e1e2b37d13c48c80bc535","slug":"eighth-grader-sarvesh-selected-as-head-boy-pankhuri-awarded-the-title-of-head-girl-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-136639-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आठवीं कक्षा के सर्वेश चुने गए हेड बॉय, पंखुड़ी को हेड गर्ल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आठवीं कक्षा के सर्वेश चुने गए हेड बॉय, पंखुड़ी को हेड गर्ल का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दर्शन अकादमी में इन्वेस्टर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद का गठन
ऑनलाइन मतदान से चुने गए हेड बॉय-हेड गर्ल, प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारी निभाने की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। दर्शन अकादमी कालका में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन मतदान के जरिए छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसके बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बैज और स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने हेड बॉय, हेड गर्ल, डिसिप्लिन इंचार्ज, स्पोर्ट्स कैप्टन तथा हाउस इंचार्ज के चयन के लिए ऑनलाइन मतदान किया।
परिणाम घोषित होने के बाद आठवीं कक्षा के सर्वेश को हेड बॉय और पंखुड़ी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं कक्षा सात के लक्ष्य को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा निखिल को डिसिप्लिन इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ ली। इसके बाद छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक मार्च पास्ट भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल खुराना ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इन्वेस्टर सेरेमनी विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और ईमानदारी जैसे मूल्यों को सीखने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक और कुशल नेता बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

Trending Videos