{"_id":"6a0e1d53f0a61d91a509020a","slug":"congress-stages-vigorous-protest-against-inflation-unemployment-and-drinking-water-crisis-panchkula-news-c-87-1-pan1001-136659-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महंगाई, बेरोजगारी और पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महंगाई, बेरोजगारी और पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचकूला में कांग्रेस ने लघु सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
कार्यकर्ताओं ने थाली और सिलेंडर दिखाकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी, बेरोजगारी और पेयजल किल्लत के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पंचकूला सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता संजय चौहान और महिला नेत्री सुधा भारद्वाज ने सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है। यदि सरकार ने जल्द ही इन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
थाली और गैस सिलिंडर दिखाकर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में खाली सिलिंडर और तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर सुधा भारद्वाज और पूर्व मेयर रविंद्र रावल ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन, बिजली और रोजमर्रा की चीजें इतनी महंगी हो चुकी हैं कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़कर केवल कागजी दावों में व्यस्त है।
विज्ञापन
नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा युवा : संजय चौहान
कांग्रेस नेता संजय चौहान ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज सूबे का पढ़ा-लिखा युवा डिग्रियां हाथ में लेकर नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने की न तो कोई नीति है और न ही नीयत। रोजगार के अभाव में युवा अवसाद का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में जुटी है।
कालका में पानी का स्थायी समाधान करने में विफल रही सरकार : प्रदीप चौधरी
कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल गर्मी आते ही कालका और आसपास के इलाकों में हाहाकार मच जाता है। सरकार हर बार अस्थायी इंतजाम, जैसे टैंकरों, के सहारे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है। आज तक पानी की किल्लत का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है।
इन मुख्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधन की कीमतों में तुरंत कटौती कर आम जनता को राहत दी जाए।
नीट में हुई धांधली की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को तुरंत रोका जाए और पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जाएं।
कालका में हर साल गर्मियों में होने वाली पेयजल किल्लत का टैंकरों के बजाय स्थायी समाधान किया जाए।
सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरकर युवाओं को रोजगार दिया जाए।

Trending Videos