सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Airtel Reprimanded Over International Roaming Glitch; Verdict in Customer's Favor

Panchkula News: इंटरनेशनल रोमिंग गड़बड़ी पर एयरटेल को फटकार, ग्राहक के पक्ष में फैसला

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Airtel Reprimanded Over International Roaming Glitch; Verdict in Customer's Favor
विज्ञापन
अधिक बिलिंग पर उपभोक्ता फोरम सख्त, कंपनी को राशि लौटाने व मुआवजा देने के आदेश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उपभोक्ता फोरम पंचकूला ने इंटरनेशनल रोमिंग में गड़बड़ी और अधिक बिलिंग के मामले में भारती एयरटेल लिमिटेड को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है।
शिकायतकर्ता संजीव गोयल ने बताया कि जुलाई 2023 में भूटान यात्रा के दौरान उन्होंने 30 दिन का रोमिंग पैक एक्टिवेट करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी कारणों से सेवा सही तरीके से शुरू नहीं हुई। कंपनी ने 10 दिन का पैक एक्टिवेट होने का दावा किया, जबकि ग्राहक ने इसे गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवाएं सही ढंग से न मिलने के बावजूद ग्राहक को 11,313 रुपये से अधिक का बिल भेजा गया। सुनवाई के दौरान फोरम ने पाया कि कंपनी प्लान अपग्रेड करने में विफल रही और कोई ठोस साक्ष्य भी पेश नहीं कर सकी। फोरम ने कंपनी को 6,998 रुपये अतिरिक्त राशि ब्याज सहित लौटाने और 7,500 रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed