{"_id":"69ac86238d9f7a89fe042887","slug":"america-is-running-its-orders-on-india-has-made-the-world-its-disciple-mann-panchkula-news-c-16-1-knl1001-965371-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पर आदेश चला रहा अमेरिका, विश्व चेला बना दिया : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत पर आदेश चला रहा अमेरिका, विश्व चेला बना दिया : मान
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा कि रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने आदेश चला रहे हैं। जो लोग कहते थे कि भारत विश्व गुरु बनेगा, उन्होंने इसे विश्व चेला बना दिया है, क्योंकि अमेरिका देश को अपनी शर्तें बता रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की विदेश नीति और संप्रभुता से समझौता किया जा रहा है।
पंजाब भवन में प्राचार्यों के आठवें बैच को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजने के दौरान सीएम पत्रकारों का जवाब दे रहे थे। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा, मध्य-पूर्व के देशों में चल रहे तनाव के दौरान वहां फंसे पंजाब के 385 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से लगभग 300 संयुक्त अरब अमीरात में और बाकी अन्य देशों में हैं। राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के साथ इस मुद्दे को उठा रही है और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम ने बताया कि सिंगापुर की प्रिंसिपल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए 30 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के आठवें बैच को भेजा जा रहा है, ताकि वे नए और आधुनिक तरीके सीख सकें और पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना सकें।
सीएम ने बताया कि 20 मार्च का दिन पंजाब के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि टाटा स्टील इस दिन भारत में अपने दूसरे सबसे बड़े संयंत्र में काम शुरू करेगा। 3,200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 का कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के अधिकारों को छीनने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सुखबीर जमीनी हकीकत से दूर हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई किले बना रहे हैं।
Trending Videos