सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ashoka University Registrar Reprimanded Over Allegations of Student's Disappearance

Panchkula News: अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को फटकार, छात्रा को गायब करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ashoka University Registrar Reprimanded Over Allegations of Student's Disappearance
विज्ञापन
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में 36 मामलों की सुनवाई कर पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। दहेज, घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर शोषण और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना जैसे मामलों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिलना प्राथमिकता है।
Trending Videos


इस दौरान एक मामला सामने आया जिसमें एक परिवार ने अपनी बेटी के गायब होने पर अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुनील शर्मा और कुछ लोगों पर बेटी को गायब करने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी 2019 में पढ़ाई के लिए गई थी और 24 अक्तूबर 2023 को लापता हो गई। कॉल डिटेल के आधार पर उसकी लोकेशन विश्वविद्यालय से जुड़ी एक महिला कर्मचारी के पास बताई गई लेकिन पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी का नाम बिना जानकारी बदला गया और उसका मुस्लिम समाज से संबंधिम नाम सोयजा रख दिया गया। यही नहीं उसके सर्टिफिकेट भी इसी नाम से बना दिए गए हैं। कोर्ट में भी उसे अलग पहचान के साथ पेश किया गया। लंबे समय से संपर्क न होने पर उन्होंने उसकी सुरक्षा के लिए चिंता जताई। मामले पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने फटकार लगाते हुए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। जब अध्यक्ष ने उनसे इस संबंध में जानकारी मांगी वह चुपचाप कुर्सी पर बैठे रहे। बार-बार फटकार लगाने पर भी वह एक शब्द नहीं बोले। इस अध्यक्ष ने कहा कि आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है क्या जो आप इस गंभीर विषय पर जरा भी बात नहीं कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष पेश किया जाए, ताकि निष्पक्ष सुनवाई हो सके। एक घरेलू हिंसा के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए जबकि दहेज उत्पीड़न के मामले में एक महीने के भीतर आरोपी को पेश करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है। बैठक में एसीपी सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, विक्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं। मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने कुछ नहीं किया है। - सुनील शर्मा

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, देवेशी शर्मा नामक छात्रा ने अगस्त 2019 से मई 2023 तक अशोका विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई की। अक्टूबर 2023 में उन्होंने स्वतंत्र रूप से रहने के लिए अपना घर छोड़ दिया। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और न्यायालय ने उन्हें अपनी पसंद के स्थान पर स्वतंत्र रूप से रहने की अनुमति दे दी।

देवेशी ने मई 2023 में अशोका विश्वविद्यालय की छात्रा होना छोड़ दिया और हमें उनके वर्तमान ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। विश्वविद्यालय का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। - अशोका विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed