फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly woman Murdered in Panchkula

पंचकूला में हत्या: गायब गहनों का हिसाब मांगने गई थी बुजुर्ग, 10 साल पुरानी नौकरानी ने ली जान; ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 04 Aug 2026 07:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Tue, 04 Aug 2026 07:29 AM IST
सार

सेक्टर-21 में पति के साथ रहने वाली नीरा के घर में सुनीता पिछले दस वर्षों से घरेलू काम करती थी। वह उसी परिसर में अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। नीरा के घर से कुछ जेवर गायब थे। इसी के बारे में पूछने के लिए वह केयरटेकर के घर गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं।

विज्ञापन
Elderly woman Murdered in Panchkula
नाैकरानी के घर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-21 में सोमवार को घर से गायब गहनों का हिसाब पूछने पहुंची 70 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की हत्या उसकी नौकरानी ने ही अपने पति व बेटे के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार नौकरानी पिछले करीब 10 वर्षों से महिला के घर में काम कर रही थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पड़ोसी के मकान की छत पर टाइलों के नीचे छिपा दिया और खुद पास के दूसरे मकान की छत पर जाकर छिप गए। शाम करीब सात बजे पुलिस की पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नीरा अपने पति के साथ सेक्टर-21 में रहती थीं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। उनके घर में सुनीता नामक महिला पिछले करीब दस वर्षों से घरेलू काम करती थी। वह केयरटेकर के रूप में उसी परिसर में अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीरा के घर से कुछ आभूषण गायब थे। इसी संबंध में पूछताछ करने के लिए वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे केयरटेकर के घर गई थीं लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे शुरू की तलाश
दोपहर करीब तीन बजे जब उनके पति गोल्फ खेलकर घर लौटे तो पत्नी के न मिलने पर तलाश शुरू की गई। इसी बीच नौकरानी का पति पड़ोसियों के घर पहुंचा और पत्नी व बेटे के लापता होने का नाटक करने लगा। उसने दावा किया कि वह दो दिन से बाहर था और घर बंद मिला है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर तलाशी ली। जांच के दौरान पड़ोसी मकान की छत पर टाइलों के नीचे छिपाया गया नीरा का शव बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर नौकरानी सुनीता और उसका बेटा भी पास के मकान की छत से पकड़ लिए गए। 

सीसीटीवी कैमरे कर दिए थे बंद
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने अपने मकान के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। पुलिस ने मौके से कस्सी और फावड़ा भी बरामद किया है। आशंका है कि शव को कहीं और ठिकाने लगाने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी साजिश, गायब गहनों की भूमिका और घटना में तीनों आरोपियों की संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed