फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth nabbed with 'Chitta' (synthetic drug)

Mandi News: चिट्टे के साथ दबोचा युवक

Tue, 04 Aug 2026 11:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
Youth nabbed with 'Chitta' (synthetic drug)
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू के तहत बीते रविवार को एक व्यक्ति को 2.300 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मनोज कुमार की अगुवाई में रविवार करीब 5:30 बजे शाम को पुलिस टीम डुगराई के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क के पास एक व्यक्ति हाथ में पिट्ठू बैग लिए खड़ा था। पुलिस टीम को वर्दी में देखकर अचानक पैदल रास्ते की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उससे 2.300 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान नदीम, निवासी डुगराई, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और किसे बेचने वाला था। डीएसपी भारतभूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके बारे में गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed