{"_id":"6a70d95473e6365c91084ae4","slug":"narla-bridge-approach-road-collapses-traffic-halted-for-the-fifth-time-mandi-news-c-90-1-mnd1019-207606-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नारला पुल की अप्रोच धंसी, यातायात पांचवीं बार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नारला पुल की अप्रोच धंसी, यातायात पांचवीं बार बंद
विज्ञापन
वैष्णों माता मंदिर नारला के पास बना पुल यातायात के लिए फिर बंद कर दिया गया है। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। लगातार बारिश ने नेशनल हाईवे-154 पर सफर मुश्किल कर दिया है। सोमवार को कुन्नू के पास अचानक चट्टान हाईवे पर आ गिरी। संयोगवश उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। निर्माण कंपनी ने दो मशीनों की मदद से चट्टान हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
दूसरी ओर वैष्णो माता मंदिर के समीप नारला पुल की अप्रोच करीब दो फीट धंस जाने से पुल पर यातायात एक बार फिर बंद करना पड़ा। पुल पर यातायात बहाल होने के बाद यह पांचवीं बार है जब आवाजाही रोकनी पड़ी है। फिलहाल, वाहनों को पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से पेट्रोल पंप के रास्ते डायवर्ट किया गया है। पुल के पास नीचे की बस्ती पर भी खतरा मंडरा रहा है और निर्माण कंपनी मरम्मत कार्य में जुटी है।
भटेहड़ के पास भी हाईवे लगातार धंस रहा है। पिछले वर्ष इसी स्थान पर भूस्खलन से दो मकान जमींदोज हो गए थे। प्रभावित परिवारों को प्रशासन दूसरी जगह बसाने के साथ मुआवजा दे चुका है लेकिन अब भी तीन रिहायशी मकान खतरे की जद में हैं।
विज्ञापन
कुन्नू बाजार में हाईवे किनारे जल निकासी की नालियां बंद होने से बारिश का पानी दुकानों और घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान शिव कुमार, उप प्रधान किरण राही, प्रवीण कुमार, बीरी सिंह, पवन कुमार, खजाना राम, सतीष शर्मा, इंद्र सिंह आदि ने आरोप लगाया कि नए हाईवे पर यातायात डायवर्ट होने के बाद पुराने मार्ग की अनदेखी की जा रही है। सुरक्षा दीवार के लिए दो माह पहले खोदी गई नींव अब तक अधूरी पड़ी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। व्यापारियों ने सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द पूरा करने और बंद संपर्क मार्गों को बहाल करने की मांग की है।
कंपनी के इंजीनियर वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि नारला पुल की मरम्मत युद्धस्तर पर जारी है। कुन्नू के पास गिरी चट्टान हटा दी गई है। मौसम अनुकूल होते ही बंद सड़कों को भी बहाल कर दिया जाएगा।