फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Supplier arrested from Amritsar in 'Chitta' (synthetic drug) smuggling case.

Mandi News: पुंघ चिट्टा तस्करी मामले में अमृतसर से सप्लायर गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
Supplier arrested from Amritsar in 'Chitta' (synthetic drug) smuggling case.
सुंदरनगर (मंडी)। पुंघ फोरलेन पर वाेल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार आरोपी हनीश ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसने चिट्टे की खेप अमृतसर निवासी से खरीदी थी। पुलिस थाना सुंदरनगर में मामले की जांच डैहर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई योगेंद्र सिंह को सौंपी गई। उनकी अगुवाई में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी पवन कुमार तथा पुलिस थाना सुंदरनगर के आरक्षी मनोज कुमार की टीम आरोपी हनीश को साथ लेकर अमृतसर रवाना हुई। अमृतसर पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जसपाल (27 वर्ष) निवासी हाउस नंबर 520, सी-ब्लॉक, रणजीत एनक्लेव, अमृतसर को उसके कार्यस्थल स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम उसे सुंदरनगर लेकर आई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी जसपाल और हनीश को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed