{"_id":"6a70d80e75abbde243031454","slug":"phone-hacked-after-sharing-otp-demand-made-for-40000-mandi-news-c-90-1-ssml1025-207649-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ओटीपी शेयर करते ही फोन हैक, मांगी 40 हजार की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ओटीपी शेयर करते ही फोन हैक, मांगी 40 हजार की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब सामाजिक कार्यकर्ता नीरज हांडा का मोबाइल नंबर एक फर्जी कूरियर कंपनी के फोन पर ओटीपी शेयर करते ही हैक हो गया। साइबर ठग ने दोपहर बाद करीब 3:30 बजे उनका फोन और व्हाट्सएप हैक कर सभी कॉल्स फॉरवर्ड कर दी। इसके बाद हैकर ने शहर के प्रमुख व्हाट्सएप ग्रुपों और उनके संपर्कों में स्कैनर भेजकर 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद मांगनी शुरू कर दी। जब सतर्क लोगों ने ग्रुपों में इसके प्रति आपत्ति जताई तो हैकर ने उन्हें ही ग्रुपों से रिमूव कर दिया जिससे ठगी का भंडाफोड़ न हो सके।
हैकर की इस साजिश का पता चलते ही शहरवासियों में दहशत फैल गई। किसी भी प्रकार की बड़ी वित्तीय ठगी को रोकने के लिए ग्रुप एडमिन्स ने आनन-फानन में सामाजिक कार्यकर्ता के नंबर को स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े व्हाट्सएप ग्रुपों से हटा दिया। शाम तक नीरज हांडा का नंबर अमान्य बताता रहा लेकिन लोगों की समय पर दिखाई गई जागरूकता के कारण ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
एएसपी अभिमन्यु ने आम जनता से अपील की है कि वे कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी शेयर न करें और न ही किसी संदिग्ध एपीके फाइल या फर्जी लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने सलाह दी कि यदि फोन हैक हो जाए, तो व्हाट्सएप को तुरंत अनइंस्टॉल करें या मोबाइल को फॉरमैट करें। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर किसी परिचित की ओर से अचानक पैसे मांगने पर बिना सीधे फोन पर बात किए कोई ऑनलाइन भुगतान न करें।