{"_id":"6a70d8700aba7c9944044fc7","slug":"207-firs-registered-and-323-accused-arrested-for-drug-trafficking-in-seven-months-mandi-news-c-90-1-ssml1045-207562-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सात माह में 207 प्राथमिकी दर्ज, नशा तस्करी के 323 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सात माह में 207 प्राथमिकी दर्ज, नशा तस्करी के 323 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत जिले में 207 प्राथमिकी दर्ज कर 323 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चरस के 112, हेरोइन (चिट्टा) के 68, अफीम व अफीम पौधा के 5, एमडीएमए व अन्य सिंथेटिक मादक पदार्थों के 9 तथा अवैध भांग और पोस्त की खेती से जुड़े 13 मामले शामिल हैं। 49 मामलों की वित्तीय जांच लंबित है। वर्ष 2025-26 में पांच मामलों में आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जबकि एक अन्य मामला प्रक्रिया में है। यह जानकारी एनकाॅर्ड बैठक में दी गई।
सोमवार को पुलिस लाइन स्थित कामाक्षा हॉल में आयोजित जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) समिति की बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने अपना विद्यालय योजना के तहत गोद लिए गए स्कूलों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाने और ड्रग्स फ्री हिमाचल एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध भांग और अफीम की खेती की समयबद्ध पहचान कर कार्रवाई करने का आग्रह किया। बैठक में वित्तीय जांच की भी समीक्षा की गई। पुलिस ने बल्ह पुलिस थाना में दर्ज एक मामले में 66.86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में एक दर्ज एक मामले में पुलिस ने 4.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें वाहन व अन्य सामान शामिल है।