सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Threat to Bomb Hindu Temples Across North India Including Panchkula Mayor Office Police on Alert

Panchkula: मेयर दफ्तर समेत उत्तर भारत के हिंदू मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Thu, 04 Jun 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

धमकी भरी ईमेल के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नगर निगम प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस उपायुक्त पंचकूला को देकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू करवा दी है।

Threat to Bomb Hindu Temples Across North India Including Panchkula Mayor Office Police on Alert
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंचकूला के मेयर दफ्तर और नगर निगम को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें पंचकूला मेयर कार्यालय, उत्तर भारत के कई प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों और दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है।

Trending Videos


मेयर दफ्तर और रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का दावा

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा मेल 4 जून को सुबह 09:54 बजे मेयर और नगर निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी' और 'हरियाणा बनेगा खालिस्तान जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं।

धमकी में बकायदा ब्लास्ट का समय भी निर्धारित किया गया है
मेयर दफ्तर: दोपहर 1:11 बजे से दोपहर 3:11 बजे के बीच धमाका करने का दावा।
रेलवे ट्रैक: सुबह 9:11 बजे और रात 9:11 बजे धमाके की धमकी।

सफर न करने की चेतावनी 

मेल में साफ लिखा गया है कि 5 और 6 जून को दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर आईईडी धमाके किए जाएंगे, इसलिए कोई भी सफर न करे और अपने बच्चों को बचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशाने पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर

साजिशकर्ताओं ने 6 जून 1984 (ऑपरेशन ब्लू स्टार) का बदला लेने की बात कहते हुए उत्तर भारत के कई प्रमुख और ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों को बम धमाकों से तबाह करने की धमकी दी है। 
धमकी भरे मेल में इन मंदिरों की सूची दी गई है
कालका जी मंदिर (कालका जी)
भीमा देवी मंदिर (पिंजौर)
कार्तिकेय मंदिर (पिहोवा)
स्थाणेश्वर महादेव मंदिर (कुरुक्षेत्र)
गौरी शंकर मंदिर (चांदनी चौक, दिल्ली)
योगमाया मंदिर (महरौली, दिल्ली)

प्रशासन ने डीसीपी को भेजी रिपोर्ट

ईमेल के मिलते ही पंचकूला नगर निगम का प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन में आ गया। मेयर कार्यालय की ओर से सुबह 10:27 बजे यह पूरा मामला और ईमेल की कॉपी डीसीपी पंचकूला और हरियाणा पुलिस को फॉरवर्ड कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियां भी ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed