{"_id":"6a21158ca5c98c0b0a07fba1","slug":"youth-murdered-in-ajnala-body-dumped-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अजनाला में युवक की हत्या कर फेंका शव, गर्दन कटी मिली; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: अजनाला में युवक की हत्या कर फेंका शव, गर्दन कटी मिली; पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है।
अजनाला में युवक का शव मिला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर के कस्बा अजनाला में लखूवाल मोड़ के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में युवक की गर्दन कटी हुई मिली, जबकि चेहरे पर भी चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह राहगीरों ने सड़क के किनारे युवक का शव देखा। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos