{"_id":"6a210a45352d7413a60a8576","slug":"one-died-and-one-injured-in-an-accident-in-indore-indore-news-c-1-1-noi1551-4357339-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत; एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आकिब खान की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एक्सिडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके का है, जहां सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, आकिब खान अपने दोस्त समीर के साथ देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नायता मुंडला पुल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि आकिब खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- चरित्र शंका में वहशी बना पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला; शव ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने दबोचा
हादसे के बाद भागा चालक
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
नहीं थम रहे हादसे
गौरतलब है कि इंदौर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे ट्रैफिक व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रोजाना दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X