सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DFO Vishal Kaushik suspended in Morni-Pinjore Khair cutting case

Panchkula News: मोरनी-पिंजौर खैर कटान कांड में डीएफओ विशाल कौशिक निलंबित

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
DFO Vishal Kaushik suspended in Morni-Pinjore Khair cutting case
विज्ञापन
अवैध कटान मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, निलंबन अवधि में पंचकूला मुख्यालय पर रहेंगे तैनात
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मोरनी और पिंजौर के जंगलों में अवैध खैर कटान मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीएफओ विशाल कौशिक को निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला रहेगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए। राज्यपाल की मंजूरी के बाद हरियाणा वन सेवा (एचएफएस) के अधिकारी विशाल कौशिक वर्तमान में यमुनानगर में तैनात थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) कार्यालय, पंचकूला निर्धारित किया गया है और बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी।
विभागीय नियमों के तहत निलंबन के पहले छह माह तक उन्हें हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के अनुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई वन क्षेत्रों में हुए अवैध कटान और सुरक्षा में बरती गई कथित लापरवाही को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed