{"_id":"69cd83da4d9d5941740ed52f","slug":"electricity-department-employee-collapses-sdo-accused-of-harassment-panchkula-news-c-87-1-pan1012-134802-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली निगम कर्मचारी बेहोश, एसडीओ पर उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली निगम कर्मचारी बेहोश, एसडीओ पर उत्पीड़न के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन से तनाव में था कर्मचारी, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक कर्मचारी के कार्यालय में बेहोश होकर गिरने के बाद कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कर्मचारी प्रवीण शर्मा कार्यालय में अचानक चक्कर आने से कुर्सी से गिर गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और हालचाल जाना।
कर्मचारियों का आरोप है कि प्रवीण शर्मा करीब 20 दिनों से मानसिक तनाव में थे और एसडीओ द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि इससे पहले भी 5 फरवरी को एक अन्य कर्मचारी को अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एसडीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos