{"_id":"69d2c318fd3d773df40751cf","slug":"resolution-of-the-long-standing-road-issue-in-ward-18-has-begun-panchkula-news-c-87-1-pan1010-134974-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वार्ड-18 में वर्षों पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वार्ड-18 में वर्षों पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा मंदिर के पास डंगा निर्माण शुरू, जेसीबी पहुंची; जल्द बनेगा पक्का रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। वार्ड नंबर-18 के खेड़ा मंदिर परिसर में लंबे समय से चली आ रही रास्ते की समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। डंगा निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है और जल्द ही बस्ती तक पक्का रास्ता तैयार किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों के अनुसार बस्ती तक रास्ता न होने के कारण वर्षों से आवाजाही में भारी दिक्कतें आ रही थीं। इस संबंध में पहले विधायक और इरिगेशन विभाग को शिकायत भी दी गई थी।
बताया गया कि पूर्व में ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था, जिससे लोगों में नाराजगी थी। अब दोबारा ठेका दिए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बार कार्य समय पर पूरा होगा और बस्ती के निवासियों को राहत मिलेगी।
Trending Videos