सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-15 Old Age Home Plagued by Rampant Mismanagement; Elderly Residents Stage a Revolt

Panchkula News: सेक्टर-15 वृद्ध आश्रम में अव्यवस्थाओं का अंबार, बुजुर्गों ने खोला मोर्चा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sector-15 Old Age Home Plagued by Rampant Mismanagement; Elderly Residents Stage a Revolt
विज्ञापन
निजी गाड़ियों की चार्जिंग और स्टाफ से निजी काम कराने के आरोप
Trending Videos

प्रताड़ना का भी दावा, प्रशासन से जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित रेडक्रॉस संचालित वृद्ध आश्रम में अव्यवस्थाओं को लेकर बुजुर्गों ने मोर्चा खोल दिया है। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रबंधन पर निजी गाड़ियों की चार्जिंग, स्टाफ से निजी काम कराने और शिकायत करने पर प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
बुजुर्गों का कहना है कि जिस उम्र में उन्हें शांति और सम्मान मिलना चाहिए, वहां उन्हें मानसिक प्रताड़ना और अनदेखी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम का स्टाफ, जो बुजुर्गों की सेवा के लिए नियुक्त है, उससे प्रबंधन के लोग निजी कार्य करवा रहे हैं, जिससे उनकी देखभाल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि कुछ प्रभावशाली लोग अपनी निजी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आश्रम परिसर में चार्ज कर रहे हैं, जो संसाधनों का दुरुपयोग है। जब इस संबंध में आवाज उठाई जाती है, तो संबंधित बुजुर्गों को छोटी-छोटी बातों पर परेशान किया जाता है। पीड़ित बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आश्रम में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बायोमीट्रिक हाजिरी लागू करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और बुजुर्गों को गरिमापूर्ण जीवन मिल सके।

कोट:
मेरे ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। रेडक्रॉस की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।
- सविता अग्रवाल, सचिव, रेडक्रॉस, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed