{"_id":"6a06356e2e6e9e0b2905afaf","slug":"female-employees-mobile-phone-stolen-from-government-hospital-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-136406-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरकारी अस्पताल से महिला कर्मचारी का मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरकारी अस्पताल से महिला कर्मचारी का मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार्जिंग पर लगाया था फोन, लौटने पर मिला गायब; सीसीटीवी में नहीं मिला सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका के सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने अस्पताल परिसर में चार्जिंग पर मोबाइल लगाया था, लेकिन लौटने पर फोन वहां से गायब मिला। मामले में पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी गई है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत उषा रानी ने बताया कि उन्होंने अपना वीवो कंपनी का मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था। इसी दौरान वह एक डॉक्टर को पर्ची देने चली गईं। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उनका मोबाइल फोन वहां नहीं मिला।
पीड़िता ने अस्पताल परिसर में काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन जिस स्थान पर मोबाइल चार्जिंग पर लगाया गया था वहां कैमरा नहीं लगा था। ऐसे में मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।
Trending Videos