{"_id":"6a06351f2ceaf1e3b302a239","slug":"girls-shine-in-class-10-as-well-female-students-secure-the-top-three-ranks-in-the-block-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-136421-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 10वीं में भी बेटियों का जलवा, ब्लॉक की टॉप-3 रैंक पर छात्राओं का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 10वीं में भी बेटियों का जलवा, ब्लॉक की टॉप-3 रैंक पर छात्राओं का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोरनी में 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट शत-प्रतिशत, खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। 12वीं के शानदार परीक्षा परिणाम के बाद अब 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी मोरनी क्षेत्र की छात्राओं ने बाजी मार ली। ब्लॉक स्तर पर पहले तीनों स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया, जबकि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना की छात्रा प्रिया ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक में पहला स्थान हासिल किया। प्रिया, राजेश कुमार की पुत्री हैं। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर हिल्स की छात्रा सुनीता देवी ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर भी टिक्कर हिल्स स्कूल की छात्रा प्रिया शर्मा रहीं, जिन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी कपूर के मार्गदर्शन और मेहनत की सराहना की।
बताया गया कि परीक्षा से पहले शालिनी कपूर ने लगातार स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित किया तथा बेहतर तैयारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उनके प्रयासों का ही परिणाम रहा कि क्षेत्र का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा।
Trending Videos