सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Police to Now Reach Duty on Bicycles

Panchkula News: अब साइकिल से ड्यूटी पर पहुंचेगी पंचकूला पुलिस

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Police to Now Reach Duty on Bicycles
विज्ञापन
ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार-पूलिंग व बस सेवा अपनाने के निर्देश, निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस कर्मियों को अब ड्यूटी और कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल, कार-पूलिंग और बस सेवा अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है।
प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के आह्वान पर पुलिस विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि अधिकारी और कर्मचारी यथासंभव साइकिल का उपयोग करें। विभाग का मानना है कि इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होने के साथ पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों को कार-पूलिंग अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया है, ताकि एक ही वाहन का सामूहिक उपयोग हो और सड़कों पर वाहनों की संख्या कम की जा सके।
पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा भी शुरू की गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे पुलिस लाइन से रवाना होकर पुलिस उपायुक्त कार्यालय और सेक्टर-5 स्थित पुलिस कॉलोनी होते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय तक जाएगी। वहीं शाम 5:20 बजे बस पुलिस आयुक्त कार्यालय से लौटकर पुलिस कॉलोनी, पुलिस उपायुक्त कार्यालय होते हुए पुलिस लाइन पहुंचेगी।
विभाग ने कर्मचारियों से निजी वाहनों के बजाय बस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। साथ ही सभी शाखा प्रभारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए हैं।
पंचकूला पुलिस की इस पहल को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed