{"_id":"69b86dacb34ec911550ccaaf","slug":"forest-officer-and-contractors-clerk-arrested-for-illegal-tree-felling-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134154-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पेड़ों की अवैध कटाई में वन दरोगा समेत ठेकेदार का मुंशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पेड़ों की अवैध कटाई में वन दरोगा समेत ठेकेदार का मुंशी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
7-8 हजार रुपये प्रति क्विंटल बेचते थे लकड़ी, 10 आरोपी गिरफ्तार; वन दरोगा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव आसरेवाली में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और लकड़ी तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने वन विभाग के दरोगा रघुविंदर गिल समेत ठेकेदार के मुंशी दिल बहादुर (राजपुरा निवासी) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से वन दरोगा रघुविंदर गिल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं पहले से गिरफ्तार आरोपी इमरान का भी तीन दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ी ठेकेदारों के माध्यम से बेची जा रही थी। इसी कड़ी में लकड़ी खरीदने वाले ठेकेदार के मुंशी दिल बहादुर को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लकड़ी को करीब 7 से 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे थे।
पुलिस के अनुसार वन दरोगा रघुविंदर गिल की इस क्षेत्र में करीब दो महीने पहले ही पोस्टिंग हुई थी। प्रारंभिक जांच में उनकी मिलीभगत सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में छापे जारी हैं।
बताया गया कि चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पहले वन खंड अधिकारी रघुविंदर गिल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। बाद में उनकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में राजेंद्र यादव (वाइल्डलाइफ) शिकायतकर्ता बनाए गए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर लकड़ी तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड के दौरान आरोपियों से 10 क्विंटल लकड़ी, दो लाख रुपये नकद और कटाई में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं।
Trending Videos